उत्तर प्रदेश

UP News: करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य झुलसे

Bharti Sahu 2
28 Sept 2024 9:30 AM IST
UP News:   करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य झुलसे
x
UP News: उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई थाना इलाके में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात औराई थाना के घोसिया इलाके में मोबाइल का टावर लगाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में तार बिछाने के दौरान हुई, जिसमें राम अचल (45) की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शेष पांच लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है और उनके परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।
Next Story