उत्तर प्रदेश

UP News: तांत्रिक की सलाह पर दंपती ने दी अपनी नवजात बेटी की बलि

Bharti Sahu 2
11 Oct 2024 7:05 AM IST
UP News: तांत्रिक की सलाह पर दंपती ने दी अपनी नवजात बेटी की बलि
x
UP News: मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने बीमारियों के इलाज के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर अपनी ही एक महीने की बच्ची की बलि देने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। युवक और उसकी पत्नी को बुधवार रात भोपा थाना क्षेत्र के बेलदा गांव में अपनी ही बच्ची की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया पूछताछ के दौरान दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपनी बच्ची की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया। ममता काफी समय से बीमार थी और एक तांत्रिक ने सलाह दी थी कि अगर बीमारियों से छुटकारा पाना है तो अपनी ही एक माह की बच्ची की बलि देनी होगी। इस पर दंपती ने बच्ची की बलि देकर उसका शव जंगल में छुपा दिया था बयान के आधार पर बच्ची के शव की तलाश कर रही है। उस तांत्रिक को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है जिसने उन्हें बीमारी के इलाज के लिए बच्ची की हत्या करने की सलाह दी थी। यह मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों ने बच्ची के लापता होने पर शक जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
Next Story