उत्तर प्रदेश

UP News: शराब की बोतल चुराने पर नेपाली युवक की हत्या

Bharti Sahu 2
20 Oct 2024 10:15 AM IST
UP News: शराब की बोतल चुराने पर नेपाली युवक की हत्या
x
UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर स्थित कोल्ड स्टोर में शराब की बोतल चोरी करने के विवाद में नेपाली युवक की उसके दोस्त ने हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कोल्ड स्टोर के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस जांच में पता चला कि दो दिन पहले किशन का उसके दोस्त मयंक सैनी से बोतल को लेकर झगड़ा हुआ था।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शराब की बोतल को लेकर हुए विवाद में नेपाली युवक की हत्या की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस नेपाली युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।किशन नेपाली और मयंक अक्सर रात में साथ में शराब पीते थे। तीन दिन पहले मयंक ने किशन का ड्रिंक चुराकर पी लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मयंक ने ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
Next Story