उत्तर प्रदेश

UP News : आगरा में विवाहिता की रहस्यमय मौत, जलती चीता से चौकाने वाला खुलासा

Uma Verma
25 March 2025 10:11 AM IST
UP News : आगरा में विवाहिता की रहस्यमय मौत, जलती चीता से चौकाने वाला खुलासा
x

आगरा | आगरा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, लेकिन मामला तब और उलझ गया जब मायके पक्ष के पहुंचने से पहले ही ससुरालवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से कुछ हड्डियां बरामद कीं

टूटी चूड़ियां और सुलगते सवाल

जब पुलिस विवाहिता के ससुराल पहुंची तो घर में टूटी चूड़ियां और अस्त-व्यस्त सामान मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतका के साथ मारपीट हुई थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर जल्दबाजी में शव को जलाया गया ताकि सबूत नष्ट किए जा सकें।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पिता और परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची गई

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हड्डियों के नमूने को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। वहीं, ससुराल पक्ष के कुछ सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

इंसाफ की मांग

मायके पक्ष ने ससुरालवालों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में हत्या, सबूत नष्ट करने और दहेज उत्पीड़न के एंगल से जांच कर रही है। यह देखना बाकी है कि क्या इस संदिग्ध मौत का सच सामने आएगा या फिर यह मामला भी सवालों के धुएं में गुम हो जाएगा


Next Story