उत्तर प्रदेश

UP News: मेरी मौत संयोग है, स्टेटस डालकर दे दी जान

Bharti Sahu 2
23 Sep 2024 1:05 AM GMT
UP News: मेरी मौत संयोग है, स्टेटस डालकर दे दी जान
x
UP News: बलिया जिले में पुरानी बस्ती मोहल्ला में शनिवार रात एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला, इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। 38 वर्षीय अनीश मिश्र भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया। बहन ने रात में करीब 12 बजे डमडम का वाट्सऐप स्टेटस देखा तो उस पर ‘मेरी मौत बस एक इत्तेफाक है’ लिखा था। घबरायी बहन ने फोन कर परिजनों को तत्काल इसकी जानकारी दी। पत्नी रीना कमरे में पहुंची, जहां पर अनीश का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। लोगों का कहना है कि मृतक कुछ माह पहले कैंसर से पीड़ित हो गया था। भोपाल में बीमारी का इलाज कराया गया था। रोग काफी हद तक ठीक हो चुका था।
Next Story