उत्तर प्रदेश

UP News: अपहरण के बाद हत्या, मासूम की तड़प-तड़प कर मौत

Bharti Sahu 2
17 Sep 2024 2:13 AM GMT
UP News: अपहरण के बाद हत्या, मासूम की तड़प-तड़प कर मौत
x
UP News: बरहन क्षेत्र के गांव अमानाबाद में लापता हुए पांच साल के मयंक उर्फमुन्नू की कुछ देर बाद ही हत्या हो गई थी। सोमवार को उसका शव घर से दो किलोमीटर दूर सहपऊ रजवाहा में मिला। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना आया है। माना जा रहा है कि अपहर्ता ने उसे पानी में फेंक दिया था। मासूम तैरना नहीं जानता था। उसने मौके पर ही तड़प-तपड़ कर दम तोड़ दिया। मासूम परिवार में इकलौता था। घरवाले उस समय घबरा गए जब बेटा नजर नहीं आया। वे उसकी तलाश में जुट गए। हर तरफ बेटे को तलाशा मगर वह नहीं मिला। उसके साथ खेल रहे बच्चों को भी कुछ पता नहीं था। परिजन रात भर उसकी तलाश में भटके। पिता ने बरहन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी के बाद पुलिस मासूम की तलाश में जुट गई। गुमशुदगी को अपहरण के मुकदमे में तब्दील कर लिया। सर्विलांस टीम को लगाया गया। डाग स्क्वाड भी बुलाया गया। सोमवार की सुबह उस समय कोहराम मच गया जब बालक का शव सहपऊ रजवाहे में मिला। बच्चे के गले पर निशान था। कान भी कटा हुआ था। उस समय शव देखकर यह लगा कि बेरहमी से हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस अंदाजा लगा रही है कि बालक को जिंदा ही पानी में फेंका गया था। घरवालों ने एक युवक पर शक जताया है। पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर मासूम की हत्या का करने का शक जाहिर किया है। पड़ोस में रहने वाला यह युवक रविवार सुबह से ही लापता है। पुलिस ने युवक के घर में ताला लगा दिया है। उसकी खोजबीन की जा रही है। उसके परिजन भी घर से फरार है।मुन्नु के पिता संजय उर्फ गोविंदा ने बताया कि 10 दिन पहले उनका पड़ोसी युवक से विवाद हो गया था। तब उसने गाली -गलौज करते हुए परिवार का नामोनिशान मिटाने की धमकी दी थी। परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था।
Next Story