- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: चलती कार में...
उत्तर प्रदेश
UP News: चलती कार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
Bharti Sahu 2
21 Sept 2024 9:26 AM IST

x
UP News: मथुरा के छाता थाना क्षेत्र की निवासी दलित नाबालिग के साथ नामजदों ने जबरन कार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। शुक्रवार को एक दलित पिता ने थाने में पहुंच कर तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि विगत दिन उसकी नाबालिग बेटी कस्बा में एक दुकान से नाश्ते का सामान लेने गयी थी। आरोप है कि तभी उसकी बेटी को वहां मौजूद पड़ोसी युवक ने पीने का पानी दिया। उसे पीने के बाद उसका सिर चकराने लगा। इस दौरान कार सवार युवक अपनी ईको कार में उसे डाल कर ले गये। पिता ने आरोप लगाया कि दो नामजद और एक अन्य ने हाइवे पर ले जाकर उसकी बेटी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी बेटी ने घर आने पर दी। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना पर दो नामजद व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बयान लिये। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। किशोरी के बयान के आधार पर गाड़ी की जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPकारनाबालिगसामूहिकदुष्कर्म UPcarminorgangrape जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





