उत्तर प्रदेश

UP News: ज़मीन विवाद में घायल अधेड़ की मौत

Bharti Sahu 2
28 Oct 2024 3:49 AM GMT
UP News:  ज़मीन विवाद में घायल अधेड़ की मौत
x
UP News: जहानागंज थाना क्षेत्र के मुरारपुर खरका गांव में भूमि विवाद को लेकर कुल्हाड़ी के हमले में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जहानागंज थाना क्षेत्र के मुरारपुर खरका गांव निवासी 52 वर्षीय हरिश्चंद्र चौहान का गांव के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। 22 अक्टूबर की शाम हरिश्चंद्र गांव के सिवान में शौच के लिए गया था। काफी देर बाद जब परिवार के लोग उसे खोजते हुए पहुंचे तो हरिश्चंद्र गांव के सिवान में घायल अवस्था में पड़ा था। -
उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया गया था। परिवार के लोग घायल को अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने रेफर कर दिया। घायल का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। हरिश्चंद्र चौहान के भाई बालरूप चौहान की तहरीर पर पुलिस ने कुवह लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। घटना के बाद आरोपियों ने बालरूप को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। जहानगंज थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Next Story