उत्तर प्रदेश

Up News: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की तालाब में डूबकर मौत

Bharti Sahu 2
16 Nov 2024 11:44 AM IST
Up News: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की तालाब में डूबकर मौत
x
Up News: शुक्रवार की सुबह नर्वल में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। नर्वल कस्बा निवासी 30 वर्षीय सोनू सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
शुक्रवार की सुबह उसने रावल देवी मंदिर परिसर के किनारे स्थित तालाब में छलांग लगा दी। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते वह तालाब में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नर्वल थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। कहा जा रहा है कि अपनी बीमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।
Next Story