उत्तर प्रदेश

UP News: नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर दादी-पोते को मारी गोली

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 6:55 AM IST
UP News: नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर दादी-पोते को मारी गोली
x
UP News: जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने एक घर में घुसकर दादी और उसके पोते को गोली मारकर घायल कर दिया. घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पोते को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, नईगंज मोहल्ला निवासी शनि यादव (27) और उनकी दादी कमला देवी (70) अपने घर के पास ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर बैठे थे, तभी सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और गोलियां चलाकर फरार हो गए|
पुलिस उपाधीक्षक नगर देवेश सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये पूरे जिले में चेकिंग की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story