उत्तर प्रदेश

UP News: पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ

Bharti Sahu 2
30 Sept 2024 11:29 AM IST
UP News: पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ
x
UP News:: बहराइच जनपद में किसान को मारने वाले आदमखोर तेंदुए को पकड़ लिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा पिंजरा लगाया गया था। तेंदुआ रात में इस पिंजरे में फंस गया।ग्रामीणों ने फोन पर के वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पिंजरे समेत पकड़कर ऑफिस लेकर चली गई।चार दिनों में तेंदुए द्वारा तीन लोगों पर हमला किया गया था। जिसमें एक किसान की मौत हो गई थी जब की दो लोग घायल हैं।कर्तनियाघाट के ककहरा रेंज इलाके अंतर्गत धर्मपुर बेझा गांव निवासी 40 वर्षीय किसान
कंधई रविवार
को सुबह में अपने खेत में काम कर रहे थे। खेत में काम करने के दौरान ही तेंदुए ने उनके ऊपर हमला कर दिया था।तेंदुए की सक्रियता के चलते वन विभाग द्वारा एक पिंजरा लगाया गया था और पिंजरे में बकरी को बंद दिया गया था। बताया जा रहा है कि रविवार रात में किसी समय तेंदुआ वहां पहुंचा और बकरी खाने के चक्कर में वह पिंजरे में फंस गया। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को अपने साथ लेकर चले गए हैं। उसे क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है उसके बाद उसे कहां रखा जाएगा। इस पर भी विचार चल रहा है।
Next Story