- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पटाखा गोदाम...
उत्तर प्रदेश
UP News: पटाखा गोदाम में विस्फोट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Bharti Sahu 2
18 Sept 2024 6:35 AM IST

x
UP News: फिरोजाबाद के नौशेरा में पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट में पांच मौतों के मुख्य आरोपी भूरे खां को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और उसके दो बेटों के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अंतिम संस्कार से पहले गांव में मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर हंगामा हुआ। नौशहरा में भूरे खां के पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट के चलते दर्जन ग्रामीण दबकर घायल हो गए हैं। आसपास के एक दर्जन मकान पूरी तरह जमीदोंज हो चुके हैं। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि भूरे खां, उसके बेटे राजा, ताज के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार देर रात नवी अब्दुल्ला उर्फ भूरे (52) पुत्र मुस्तकीम नवी को भूड़ा नहर पुल के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
TagsUPपटाखागोदामविस्फोटआरोपीपुलिसगिरफ्तार UPfirecrackerwarehouseexplosionaccusedpolicearrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





