- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: प्रेमी युगल...
उत्तर प्रदेश
UP News: प्रेमी युगल ने खाया जहर,परिवार में मचा कोहराम
Bharti Sahu 2
20 Sept 2024 9:04 AM IST

x
UP News: आगरा में गांव सरसा जाने वाली नहर पटरी के किनारे लड़का-लड़की के शव पड़े हैं। ये सूचना पुलिस को दी गई। इस सूचना ने गुरुवार की शाम किरावली थाना पुलिस के होश उड़ा दिए। पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल था। प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमी जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। उसका इलाज जारी है। हालत में सुधार होने के बाद लड़के का बयान दर्ज किया जाएगा। चना पर एसओ किरावली केवल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी सैंया देवेश सिंह भी आ गए। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके पर लड़की का शव मिला। उसकी पहचान गांव सरसा निवासी 16 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई। युवक की पहचान गांव सरसा निवासी बलदाऊ के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने बलदाऊ को अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर जांच के लिए दौरान एक शीशी मिली। उसमें जहर है पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि युवक दूसरी जाति से है। उसे पता था कि यह रिश्ता किसी भी सूरत में नहीं हो सकता। इस वजह से दोनों ने साथ मरने का फैसला किया था। पुलिस को जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। गांव में छानबीन की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि दोनों किस समय घर से निकले थे।
TagsUPप्रेमी युगलजहरपरिवारकोहराम UPLover couplepoisonfamilychaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





