उत्तर प्रदेश

UP News: खेलते समय मासूम बालक पिकअप से कूदा

Bharti Sahu 2
7 Oct 2024 8:13 AM IST
UP News: खेलते समय मासूम बालक पिकअप से कूदा
x
UP News: कांटा करौंदी गांव निवासी अनिल के घर पास रविवार देर शाम गांव के ही एक युवक का पिकअप खड़ा था। अनिल का बेटा उत्कर्ष अपने साथियों के साथ पिकअप पर खेल रहा था। इस बीच ड्राइवर अचानक आया और पिकअप स्टार्ट कर जाने लगा। पिकअप बढ़ती देख बच्चे कूद गए। सिर के बल सड़क पर गिरने से उत्कर्ष को गंभीर चोट आ गई। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सुनील के बेटे राजा के हाथ में चोट आ गई। उत्कर्ष दो भाइयों में छोटा था। निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story