उत्तर प्रदेश

UP News: पत्नी की हत्या करने वाले पति की भी मौत

Bharti Sahu 2
6 Oct 2024 9:31 AM IST
UP News: पत्नी की हत्या करने वाले पति की भी मौत
x
UP News: गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित पिपौरी के अर्शा गांव में मकान बेचने के विवाद में बुधवार को पत्नी शशि की हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास करने वाले बुजुर्ग प्रहलाद सिंह की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पनकी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे जीआरपी को घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी में रखवा कर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। प्रहलाद सिंह ने सोते समय पत्नी शशि के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को घटनास्थल से हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद हुई थी। बेटे सतेन्द्र की तहरीर पर प्रहलाद के खिलाफ पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज गई थी । अब हत्यारोपी की मौत के बाद इस मामले में मुकदमा स्पंज हो जाएगा।
Next Story