उत्तर प्रदेश

UP News: घर से भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

Bharti Sahu 2
26 Oct 2024 11:42 AM IST
UP News: घर से भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार
x
UP News: चित्रकूट जिला मुख्यालय के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक SHO उपेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को शहर के जगदीशगंज मोहल्ले में एक घर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। इस सिलसिले में पकड़ा गया व्यक्ति कुलदीप गुप्ता पटाखे रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद पटाखों को अग्निशमन विभाग को सौंपकर उनकी गिनती की जाएगी। इसके बाद उन्हें निष्क्रिय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story