उत्तर प्रदेश

UP News: होजरी गोदाम में लगी भीषण आग

Bharti Sahu 2
27 Oct 2024 6:46 AM IST
UP News: होजरी गोदाम में लगी भीषण आग
x
UP News: बेकनगंज क्षेत्र के रिजवी रोड पर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में स्थित होजरी के गोदाम में शनिवार रात आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
आग की भयावहता को देखते हुए फजलगंज, लाटूश रोड और कर्नलगंज की दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा और लाटूश रोड अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एसीपी अनवरगंज भी पहुंचे। देर रात तक कोई यह बताने को तैयार नहीं था कि गोदाम किसका है।
बेकनगंज क्षेत्र के रजबी रोड पर कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस बिल्डिंग में बीस से ज्यादा परिवार रहते हैं, जिनकी जान बच गई।
Next Story