- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
UP News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और नर्स को मारी टक्कर
Bharti Sahu 2
1 Nov 2024 10:24 AM IST

x
UP News: दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक सड़क हादसा । तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार नर्स और उसके साथी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि नर्स अपनी सहेली के साथ गुड़गांव से घर लौट रही थी। हादसे में उसकी सहेली और नर्स दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे पड़े घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दरअसल, उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली नर्स ललिता दिवाली के मौके पर अपने साथी नीरज के साथ बाइक पर गुड़गांव से हल्द्वानी जा रही थीं। जब वे कटघर थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर पहुंचे तो पीछे से एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। -
बाइक के अनियंत्रित होने से दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे पड़े दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नर्स ललिता ने बताया कि वह गुड़गांव के एक अस्पताल में काम करती हैं। वहीं, उसका साथी नीरज गुड़गांव में एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता है। दोनों दिवाली मनाने के लिए बाइक से हल्द्वानी अपने घर जा रहे थे।
TagsUPकारबाइकसवारनर्सटक्करUPcarbikeridernursecollision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





