उत्तर प्रदेश

UP News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत

Bharti Sahu 2
22 Nov 2024 11:41 AM IST
UP News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत
x
UP News: रसूलाबाद कस्बे से निमंत्रण में ग्वालियर जा रहे प्लाईवुड व्यवसायी की तेज रफ्तार कार औरैया के मधवापुर के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में व्यवसायी, उनके बेटे व पिता की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी व मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। रसूलाबाद कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले वार्ड नंबर 40 वर्षीय नीरज चतुर्वेदी की प्लाईवुड की दुकान थी। शुक्रवार को वह अपने साठ वर्षीय पिता कृष्ण बिहारी, बारह वर्षीय बेटे ऋषभ, पत्नी अर्चना व मां मधु के साथ कार से ग्वालियर एक शादी समारोह में जा रहे थे।
रसूलाबाद- लहरापुर मार्ग पर मधवापुर औरैया के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में नीरज, उनके बेटे ऋषभ व पिता कृष्ण बिहारी की मौत हो गई। जबकि पत्नी अर्चना व मां मधु गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर सहायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उनके परिजनों को सूचना देकर अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर फैलते ही उनके घर में कोहराम मच गया।
Next Story