उत्तर प्रदेश

UP News: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, ममेरे भाईयों की मौत

Bharti Sahu 2
7 Oct 2024 10:26 AM IST
UP News: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, ममेरे  भाईयों की मौत
x
UP News: मौरावां थानाक्षेत्र के गांव छीटू खेड़ा के मजरे बछौरा निवासी सुभम (19) पुत्र शिव मोहन अपने ममेरे भाई धीरज (22) पुत्र सत्य नारायण निवासी बैगांव पुरवा के साथ रविवार को अपनी मौसी रामपती के गांव धमानीखेड़ा गया था। जहां से देरशाम घर लौटते समय मौरावां-गुलरिहा मार्ग पर उदय नगर कालोनी के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां बाइक सवार ममेरे भाइयों को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चालक को रायबरेली की खीरो सीएचसी में भर्ती कराया गया। जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story