उत्तर प्रदेश

UP News: कमरे में लटका मिला गार्ड का शव

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 6:28 AM IST
UP News:  कमरे में लटका मिला गार्ड का शव
x
UP News: मेरठ के राजनगर मोहल्ले में एक सिक्योरिटी गार्ड श्रीपाल का शव फंदे से लटका मिला। श्रीपाल एक सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी कर परिवार को पाल रहा था। शनिवार सुबह जब श्रीपाल सोकर नहीं उठा तो परिवार उसके कमरे पर पहुंच गए। कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अनहोशी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। किसी तरह कमरे में झांककर देखा तो पता चला कि श्रीपाल का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन लेकर गांव लौट गए। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।तहरीर मिलने पर पुलिस जांच करेगी।
Next Story