उत्तर प्रदेश

UP News: बस दुर्घटना में घायल लड़की की मौत

Bharti Sahu 2
14 Oct 2024 12:18 PM IST
UP News: बस दुर्घटना में घायल लड़की की मौत
x
UP News: खालिसपुर बाजार में स्कूल बस दुर्घटना में घायल बालिका की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। आंवक निवासी आमीन की छह वर्षीय पुत्री असद पांच अक्तूबर की दोपहर अपनी मां के साथ खालिसपुर बाजार स्थित जनसेवा केंद्र पर गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज बीएचयू वाराणसी में चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।दुर्घटना के बाद भाग रहे बस चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Next Story