उत्तर प्रदेश

UP News: ट्रेन की चपेट में आने से फल व्यापारी की मौत

Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 7:08 AM IST
UP News: ट्रेन की चपेट में आने से फल व्यापारी की मौत
x
UP News: फतेहगंज पश्चिमी के गांव टियूलिया निवासी 65 वर्षीय अजीम (65) फेरी लगाकर फल बेचते थे। सोमवार को वह परसाखेड़ा गौटिया गांव में फल बेचकर वापस लौट रहे थे। परसाखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन से निकलते समय ट्रेन आ गई। अजीम को इंजन की टक्कर लगी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। परसाखेड़ा चौकी से पुलिस पहुंची। वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने अजीम को पहचान लिया। परिवार को सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिवार के लोग पहुंच गए। इसके बाद शव के पंचनामा की कार्रवाई की गई।
Next Story