उत्तर प्रदेश

UP News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 11:05 AM IST
UP News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग
x
UP News: शहजादनगर थाना क्षेत्र में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण लाखों का नुकसान हो गया। रविवार रात करीब दो बजे अचानक शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला निवासी इंद्रजीत घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। जिसके बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर आ गई। उसके बाद दमकल के वाहन आ गए। करीब चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग से लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है।
Next Story