- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: अंडे की दुकान...
उत्तर प्रदेश
Up News: अंडे की दुकान में लगी आग, गैस सिलेंडर फटा
Bharti Sahu 2
26 Nov 2024 6:34 AM IST

x
Up News: सिधारी थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर स्थित बेलनाडीह में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने अंडे की दुकान में आग लगा दी। जिससे दुकान में रखा गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से गुमटी के परखच्चे उड़ गए। आग की लपटों ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सारा सामान जल गया। बेलनाडीह गांव निवासी राम अवध कुमार सड़क किनारे गुमटी में अंडे की दुकान चलाते हैं। रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए।
रात करीब 12 बजे अराजकतत्वों ने दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। जिससे गुमटी के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई। तब तक सारा सामान जल चुका था। गुमटी की छत पर रखा टीन शेड दूर जा गिरा था। रात में उसी सड़क से वाहन गुजर रहे थे। सौ मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप भी है। यह संयोग ही था कि कोई बड़ी घटना नहीं घटी।
TagsUpअंडेदुकानआगसिलेंडरफटाUpeggshopfirecylinderexploded जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





