- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बरेली के...
उत्तर प्रदेश
UP News: बरेली के महिला छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Bharti Sahu 2
10 Sept 2024 12:01 PM IST

x
UP News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मैत्री छात्रावास के यमुना ब्लॉक में सोमवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की वजह से छात्राओं में खलबली मच गई। छात्रावास प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। छात्राओं को दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट किया गया। कई घंटे तक छात्रावास में अंधेरा रहा और रात 8 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। सोमवार शाम को यमुना ब्लॉक में लगे पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से पूरे छात्रावास की अंडरग्राउंड केबल जल गई। कर्मियों और शिक्षकों की ओर से मेस में रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाना शुरू किया। करीब 10 मिनट में दमकल विभाग की गाड़ियों ने पहुंच कर घंटे भर में आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि किसी भी छात्रा या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। र्मियों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रावास के अंदर बने करीब 70-80 कमरों तक आग पहुंचने से रोक ली, नहीं तो कमरों में आग पहुंचने से अधिक नुकसान हो सकता था। परिसर में आग लगने के बाद लाइट जाने से अंधेरा हो गया। प्रशासन के अनुसार करीब 8 बजे सीधे केबल डालकर बिजली सप्लाई शुरू की गई। उसके बाद देखा गया कि कहीं दोबारा आग लगने का खतरा तो नहीं है।
TagsUPबरेलीमहिलाछात्रावासशॉर्ट सर्किटआग UPBareillywomen'shostelshort circuitfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





