उत्तर प्रदेश

Up News: फूल विक्रेता की दुकान में लगी आग

Bharti Sahu 2
22 Nov 2024 9:54 AM IST
Up News:  फूल विक्रेता की दुकान में लगी आग
x
Up News: देवचरा-बलिया मार्ग पर एक फूल व्यापारी की दुकान में आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है। नौंगवा ठकुरान के जयपाल मौर्य ने बताया कि उन्होंने देवचरा के इरशाद उर्फ ​​बब्बा की मार्केट में दुकान किराए पर लेकर फूलों का कारोबार किया था। बुधवार को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे।
गुरुवार को दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राघव ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक सारा सामान जल चुका था।
Next Story