- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: कैंटर की...
उत्तर प्रदेश
UP News: कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी-बेटा घायल
Anurag
5 Jun 2025 6:24 AM IST

x
UP News: हसनपुर-संभल मार्ग पर कालाखेड़ा मिल के पास कैंटर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आदमपुर क्षेत्र के गांव शीतला सराय निवासी क्लीनिक संचालक बाइक सवार अमित खड़गवंशी (27) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी, बेटी और बेटा घायल हो गए। बेटी दीक्षा (3) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी और बेटे का इलाज चल रहा है। इस बीच चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शीतला सराय में अमित खड़गवंशी का परिवार रहता है। बुधवार शाम करीब चार बजे अमित अपनी पत्नी रेनू, बेटे तनिष्क और बेटी दीक्षा के साथ बाइक पर हसनपुर क्षेत्र के गांव धौरिया स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। हसनपुर-संभल मार्ग पर कालाखेड़ा मिल के पास सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल रेनू, दीक्षा और तनिष्क को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय दीक्षा की भी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि हादसे में पिता और पुत्री की मौत हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
TagsUPकैंटरटक्करपिता-पुत्रीमौतपत्नी-बेटाघायलUPcantercollisionfather-daughterdiedwife-soninjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





