- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पिता बना...
उत्तर प्रदेश
UP News: पिता बना हैवान,बेटी को गर्म चिमटे से दागा
Bharti Sahu 2
24 Sept 2024 10:36 AM IST

x
UP News: ललितपुर में बच्चों के साथ खेलने पर एक व्यक्ति ने अपनी 11 साल की बेटी को गर्म चिमटे से कई जगह दाग दिया। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सौजना थाने की प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के बारौन गांव में रामस्वरूप उर्फ रमसू की 11 साल की बेटी हमउम्र बच्चों के साथ शनिवार को घर में खेल रही थी। इसी दौरान बोरी में रखी पोई की भाजी बकरियों ने गिरा दी।
उन्होंने बताया कि इसी से नाराज रमसू ने चूल्हे के पास रखे गर्म चिमटे से बेटी की हथेली और शरीर के कई अंगों को दाग दिया। बचाने आए बच्ची के बाबा को भी बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। सोमवार को बच्ची के बाबा ललंजू की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर रामस्वरूप उर्फ रमसू को गिरफ्तार कर लिया गया
TagsUPपिताहैवानबेटीचिमटेदागा UPfathermonsterdaughtertongsburnt जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





