उत्तर प्रदेश

UP News: पटाखा गोदाम में धमाका,कई लोगों की मौत

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 6:16 AM IST
UP News: पटाखा गोदाम में धमाका,कई लोगों की मौत
x
UP News: फिरोजाबाद में शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित नौशहरा रात 10 बजे तेज धमाकों से दहल उठा। पटाखा गोदाम में हुए ब्लास्ट से आसपास के करीब दर्जनभर मकान एक-एक करके गिरते चले गए। चार लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है। माना जा रहा है कि काफी लोग जमींदोज हो रहे मकानों में दब गए हैं। फिलहाल एक ही परिवार के सात लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया हैे। ग्रामीणों के साथ पुलिस की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। अधिकारियों का दल भी मौके पर पहुंचा अचानक सोमवार की रात करीब 10 बजे तेजी से ब्लास्ट हुआ और धमाके के साथ पटाखा गोदाम के आसपास के दर्जनभर मकान गिरते चले गए। दर्जनभर परिवारों के दबे लोगों को राहत कार्य लगातार चल रहा है। मौके पर डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित मौके पर अधिकारियों के साथ पहुंचकर व्यवस्थाएं संभाल रहे थे।
Next Story