उत्तर प्रदेश

UP News: बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

Bharti Sahu 2
27 Sept 2024 8:22 AM IST
UP News:  बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत
x
UP News: बलरामपुर के समीप बुधवार अपराह्न बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मोमरखापुर गांव निवासी 60 वर्षीय हीरालाल पुत्र स्व. पंचम जीविकोपार्जन के लिए कपड़ा प्रेस करने काम करते थे। करीब तीन बजे वे बाजार से पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में बलरामपुर के समीप पहुंचे थे। तभी बाइक से धक्का लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन उन्हें मंडलीय अस्पताल ले गए।, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत हीरा के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story