- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: स्कॉर्पियो...
उत्तर प्रदेश
UP News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Bharti Sahu 2
30 Sept 2024 8:38 AM IST

x
UP News: बेनीगंज कोतवाली के सुल्तानपुर गांव निवासी बुज़ुर्ग जब घर से शौच के लिए जा रहा था तभी प्रताप नगर चौराहे से कुछ ही दूरी पर उसे एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच शुरु कर दी। बताया गया है कि रविवार की सुबह बेनीगंज कोतवाली के सुल्तानपुर गांव निवासी 64 वर्षीय बुज़ुर्ग रामदयाल पुत्र हीरा लाल घर से शौच के लिए प्रताप नगर चौराहे से सीतापुर रोड पर जा रहा था, उसी बीच एक तेज़ रफ्तार स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही बुज़ुर्ग रामदयाल उछल कर सड़क पर जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। बुज़ुर्ग को मेडिकल कालेज पहुंचाया जा रहा था, तभी उसकी रास्तें में ही मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
TagsUPस्कॉर्पियोचपेटबुजुर्गमौत UPScorpiohitelderlydeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





