उत्तर प्रदेश

UP News: डम्पर ने युवक की बाइक को मारी टक्कर, छात्र की मौत

Anurag
5 Jun 2025 6:27 AM IST
UP News: डम्पर ने युवक की बाइक को मारी टक्कर, छात्र की मौत
x
UP News: दोस्तों के साथ बाइक पर मथुरा से नैनीताल जा रहे इंजीनियरिंग के छात्र पीयूष (23) की बुधवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में पीयूष का चचेरा भाई इंद्रजीत भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथी दोस्तों की सूचना पर मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मथुरा के मयूर विहार निवासी प्यारेलाल का बेटा पीयूष बीएचयू से एमटेक कर रहा था। बुधवार को मथुरा निवासी पीयूष अपने चचेरे भाई इंद्रजीत व तीन अन्य दोस्तों के साथ तीन बाइकों पर सवार होकर नैनीताल घूमने जा रहा था। बुधवार सुबह पांच बजे सभी युवक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुल्लानगर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे डंपर चालक ने पीयूष की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार पीयूष व इंद्रजीत घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान पीयूष की मौत हो गई। इंद्रजीत की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पीयूष का शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद अन्य छात्र भी अपने घर लौट गए। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story