उत्तर प्रदेश

UP News: खाई में मिला नवजात का शव

Bharti Sahu 2
30 Sept 2024 7:51 AM IST
UP News:  खाई  में मिला नवजात का शव
x
UP News: ग्राम भदासी में खेत के बीच बनी खाई में बह रहे पानी में एक नवजात का शव मिला। गांव के चौकीदार की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। रविवार को सुबह चौकीदार शौच के लिए जा रहा था। तो उसे नरहाई मोड़ पर प्रभुदयाल के खेत और सड़क के बीच बनी खाई में बह रहे पानी में एक नवजात का शव उसे उतराता दिखाई दिया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस को नवजात के शव पड़े होने की लिखित सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव 15 से 20 घंटे पूर्व जन्मे नवजात है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Next Story