- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: अनियंत्रित...
उत्तर प्रदेश
UP News: अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
Bharti Sahu 2
18 Oct 2024 10:31 AM IST

x
UP News: राजेपुर के पास गुरुवार की शाम बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त वह बाजार से डीजल खरीदकर साइकिल से घर जा रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी 32 वर्षीय रामअवतार खेती-किसानी करता था। उसे खेत की सिंचाई करनी थी। जिसके लिए वह डीजल खरीदने बरदह बाजार गया था। वह शाम को डीजल लेकर साइकिल से घर लौट रहा था।
गांव के मोड़ पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चंचल की बाइक पर बैठे दो युवक भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी बरहद में भर्ती कराया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रामअवतार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंचल को रेफर कर दिया गया। रामअवतार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
TagsUPबाइकचपेटसाइकिलसवारमौतUPbikehitcyclistriderdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





