उत्तर प्रदेश

UP News: सिगरेट के पैसे मांगने पर विवाद

Bharti Sahu 2
5 Sept 2024 6:33 AM IST
UP News: सिगरेट के पैसे मांगने पर विवाद
x
UP News: चितईपुर-चुनार रोड के अमरा चौराहे पर स्थित बीयर की दुकान के पास बुधवार रात सिगरेट का पैसा मांगने पर तीन मनबढ़ों ने दुकानदार से मारपीट कर ली। दुकानदार के शोरगुल मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने उन्हें जमकर पीटा। किसी तरह जान बचाकर भागे मनबढ़ कुछ देर बाद लौटे और दुकानदारों पर फायरिंग कर दी। संयोग से दुकानदार बच गए। मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। एडीसीपी ने बताया कि गोली चलाने में रोहनिया के हिस्ट्रीशीटर बेटावर गोलू यादव का नाम सामने आ रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
Next Story