उत्तर प्रदेश

UP News: ठेकेदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Bharti Sahu 2
17 Oct 2024 11:24 AM IST
UP News:  ठेकेदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
x
UP News: बुजुर्ग ठेकेदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ हाईवे, थाना प्रभारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
कस्बे के बड़ा मंदिर सैनी वाला मोहल्ला निवासी जगन सैनी पुत्र घनश्याम सिंह सैनी उम्र 65 वर्ष बुध बाजार की ठेकेदारी करते थे। बीती रात करीब 12:30 बजे वह घर से खेत पर गए थे। परिजनों ने बताया कि वह रात को गायों को भगाने के लिए खेत पर जाते थे। रोजाना की तरह वह रात को गायों को भगाने के लिए खेत पर गए थे। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनका बेटा अजय सैनी उन्हें तलाशने के लिए खेत पर गया। उनका शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था।जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग ठेकेदार की किसी ने गला रेतकर हत्या की है। फोरेंसिक टीम भी वहां पहुंची और तमाम साक्ष्य जुटाए।
Next Story