उत्तर प्रदेश

UP News: बच्चों ने दूध की जगह पीया केमिकल, मासूम की मौत

Bharti Sahu 2
12 Sept 2024 7:23 AM IST
UP News: बच्चों ने दूध की जगह पीया केमिकल, मासूम की मौत
x
UP News: आगरा जिले के पिनाहट में तीन साल की मासूम ने दूध की डेरी की आलमारी में रखे कैमीकल को शीतल पेय समझकर पहले तो खुद पी लिया। फिर अपने 11 माह के छोटे भाई को पिला दिया। कैमीकल पीने से 11 माह के मासूम की मौत हो गयी। दोनों बच्चे अपनी नानी के घर थे जहां बिना जाने उन्होंने कैमीकल पी लिया और इससे एक की मौत हो गई। हादसा थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत हरलाल पुरा निवासी टिंकू राजावत के बच्चों के साथ हुआ। जब घर वालों को इसके बारे में जानकारी हुई तो अफरा-तफरी मच गयी।
जानकारी होते ही आनन-फानन में दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 11 महीने के शिवांश की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल ने उसे आगरा रेफर कर दिया। अस्पताल में चीकू को इलाज देकर घर भेज दिया गया। जबकि 11 माह के शिवांश की आगरा ले जाते समय मौत हो गई। अबोध बालक की मौत की सूचना से यहां पिनाहट में कोहराम मच गया।
कहा जा रहा है कि मामला पुलिस तक भी पहुंचा है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि मामले में बच्ची ने गलती से खुद पिया और भाई को केमिकल पिलाया। लेकिन केमिकल घर में रखने के मामले में लापरवाही परिवार की मानी जा रही है।
Next Story