उत्तर प्रदेश

UP News: डीसीएम की टक्कर से बच्चे की मौत

Bharti Sahu 2
24 Oct 2024 7:35 AM IST
UP News:  डीसीएम की टक्कर से बच्चे की मौत
x
UP News: कैसरबाग में शुभम सिनेमा हॉल के पास बुधवार रात बेकाबू डीसीएम ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में पिता के साथ जा रही पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैंट सदर निवासी शेफ परवेज कुरैशी अपनी पत्नी तबस्सुम, बेटी नमरा (5) और बेटे अहान के साथ बाजारखाला जा रहे थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक ने भागने की कोशिश की तो राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच कैसरबाग पुलिस पहुंच गई और किसी तरह चालक को बचाकर थाने भेज दिया।
Next Story