उत्तर प्रदेश

UP News: नीलगाय से टकराने के बाद आग के गोले में बदली कार

Bharti Sahu 2
6 Sept 2024 9:06 AM IST
UP News: नीलगाय से टकराने के बाद आग के गोले में बदली कार
x
UP News: चौमा शाहपुर-पाली लिंक मार्ग पर मंडी मिर्जा खां के निकट कार अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गयी। हादसे के बाद कार आग का गोला बन गई। कार में सवार लोगों ने बमुश्किल जान बचाई। जानकारी के अनुसार कस्बा के संतोष नगर निवासी हर्ष जैन अपनी कार से बुधवार की रात चौमा शाहपुर-पाली लिंक मार्ग होते हुए अपने घर जा रहे थ। मंडी मिर्जा खां के समीप अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। कार उससे टकरा गई। हादसे के बाद कार से धुआं उठने लगा। इस दरमियान कार में सवार लोग नीचे उतर गए। अचानक कार में धू-धू कर जलने लगी। गाड़ी के मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
Next Story