उत्तर प्रदेश

UP News : कार एसेसरीज व्यापारी ने चार्जर से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
27 Sept 2024 12:09 PM IST
UP News : कार एसेसरीज व्यापारी ने चार्जर से फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
UP News : कानपुर में काकादेव के आरएसपुरम निवासी 44 वर्षीय कार एक्ससरीज दुकान के संचालक ने शेयर बाजार में घाटा होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। संचालक का शव मोबाइल चार्जर की लीड से लटका मिला। गुरुवार सुबह परिजनों ने शव लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऋषभ नारायण शुक्ला कार एक्ससरीज का व्यापार करते थे साले आलोक दीक्षित ने बताया कि ऋषभ एक्ससरीज के काम के साथ शेयर मार्केट में भी इन्वेस्ट करते थे। हालांकि बीते कुछ समय से उन्हें शेयर में लाखों का नुकसान हो गया। जिसके चलते डिप्रेशन के शिकार हो गए। डॉक्टरों को भी दिखाया गया। गुरुवार रात परिवार घर पर सोया था। ऋषभ अलग कमरे में गए। जहां मोबाइल चार्जिंग की लीड से गला कसकर जान दे दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story