उत्तर प्रदेश

UP News: बाइक पर तमंचा लहराते हुए चली गोली

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 11:51 AM IST
UP News: बाइक पर तमंचा लहराते हुए चली गोली
x
UP News: सहावर थाना क्षेत्र के गांव गुडगुडी निवासी राजेंद्र की छह वर्षीय पुत्री रिया अपने दरवाजे पर खड़ी थी। गांव का ही युवक गली में हाथ में तमंचा लहराते हुए तेज बाइक चला रहा था। लोगों ने तेज बाइक चलाने और तमंचा लहराने की मना किया, तो गाली गलौज करने लगा। इसी बीच तमंचे से गोली चल गई। दरवाजे पर खड़ी रिया के हाथ में जा लगी। रिया खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। युवक के खिलाफ तहरीर दी। घायल बच्ची को सहावर सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया गुडगुडी गांव बाइक से स्टंट करते समय तमंचे से फायर हो गया। गोली बच्ची के हाथ में लगी है। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं। परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Next Story