उत्तर प्रदेश

Up News: स्कूल से बहन के साथ लौट रहा था भाई, रास्ते बहन को कुछ युवक पकड़कर ले गए

Bharti Sahu 2
18 Aug 2024 7:23 AM IST
Up News:  स्कूल से बहन के साथ लौट रहा था भाई, रास्ते  बहन को कुछ युवक पकड़कर ले गए
x
Up News: चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति का 12 वर्षीय बेटा व नौ वर्षीय बेटी कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। रोजाना की भांति शुक्रवार को दोनों पैदल आम के बाग से निकलकर घर लौट रहे थे। यहां चार आरोपित दोनों को पकड़कर एक खेत में ले गए। आरोपितों ने दोनों के कपड़े फाड़े व बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हुए। पुलिस ने एक नामजद, तीन अज्ञात पर लैंगिग अपराध के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने नामजद के साथ तीनों साथी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Next Story