उत्तर प्रदेश

UP News: बहन से मिलने जा रहा था भाई, भीषण हादसे में मौत

Bharti Sahu 2
1 Nov 2024 10:20 AM IST
UP News: बहन से मिलने जा रहा था भाई, भीषण हादसे में मौत
x
UP News: जिले के शिवपुर स्थित अस्पताल में भर्ती बहन को देखने गुरुवार रात भाई एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से जा रहा था। बाइक सवार पुलिया से टकरा गए। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम दुइजीपुरवा निवासी जवाहर (20) पुत्र राम मूरत की बहन की तबीयत खराब है। बहन का इलाज शिवपुर सीएचसी में चल रहा है। जिस पर जवाहर गुरुवार रात गांव निवासी अर्जुन पुत्र इतवारी के साथ बाइक से शिवपुर सीएचसी में बहन को देखने जा रहा था।
दोनों शिवपुर बाजार के पास बनी पुलिया के पास पहुंचे थे। तभी अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में जवाहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएचओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Next Story