उत्तर प्रदेश

UP News: संपत्ति विवाद में जीजा ने साले की गोली मारकर कर दी हत्या

Bharti Sahu 2
30 Nov 2024 8:25 AM IST
UP News: संपत्ति विवाद में जीजा  ने साले की गोली मारकर कर दी हत्या
x
UP News: जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साले की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत सिंह ने बताया कि शास्त्री नगर चौकी अंतर्गत कटहल वाली बाग के पास संपत्ति विवाद को लेकर गुरुवार रात रमेश चंद्र अग्रहरि (42) को उसके साले संतोष अग्रहरि ने गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई व जांच की जा रही है। इससे पहले पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, एएसपी अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने भी अस्पताल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि मृतक रमेश चंद्र अग्रहरि बल्दीराय थाना क्षेत्र के नरसड़ा लंगड़ी के मूल निवासी हैं, वह दिल्ली में रहते थे। वह एक शादी समारोह में शामिल होने शहर आए थे
Next Story