उत्तर प्रदेश

Up News: फंदे से लटकते मिले दूल्हा-दुल्हन

Bharti Sahu 2
22 Nov 2024 8:43 AM IST
Up News:  फंदे से लटकते मिले दूल्हा-दुल्हन
x
Up News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में शादी की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गईं। यहां हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे गुड्डू और दुल्हन रुचि की मौत हो गई, दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। दोनों के शव लड़की के कमरे से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। दूल्हे के मामा ने बताया कि बुधवार रात
गुड्डू लड़की
के घर आया था और गुरुवार सुबह परिजनों ने देखा कि रुचि और गुड्डू के शव चादर के फंदे से लटक रहे थे। लड़की के जीजा पर आरोप
दूसरी ओर इस पूरी घटना पर दूल्हे के परिवार का कहना है कि लड़की के जीजा ने ही दोनों की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले दुल्हन के जीजा का दूल्हे से विवाद हुआ था, जो दोनों की शादी के खिलाफ था।
Next Story