- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बंदरों के...
उत्तर प्रदेश
UP News: बंदरों के कारण छत से गिरकर छात्र के दोनों पैर टूटे
Bharti Sahu 2
2 Oct 2024 12:30 PM IST

x
UP News: गुलाबनगर इलाके में बंदरों के हमला करने से आठवीं का छात्र छत से नीचे आ गिरा और उसके दोनों पैर टूट गए। मां रीना के मुताबिक परीक्षा की तैयारी कर रहे चित्रांश मंगलवार को छत पर पढ़ाई करने गए थे, इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। बंदरों के हमले से बचने के लिए चित्रांश ममटी से कूद गए। इससे उनके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। उनके चीखने की आवाज सुनकर बड़े भाई उमंग और बहन प्राक्ती दौड़कर छत पर पहुंचे और उन्हें गोदी में उठाकर नीचे लाए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ाया गया। पिता पंकज ने बताया कि डॉक्टरों ने चित्रांश के ठीक होने में डेढ़-दो महीने का समय लगने की संभावना जताई है।
TagsUPबंदरोंछतगिरकरछात्रपैरटूटे UPmonkeysroofstudentlegsbroken after falling जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperहिंदी समाचार
Next Story





