उत्तर प्रदेश

UP News: घर के अंदर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Bharti Sahu 2
10 Oct 2024 10:18 AM IST
UP News: घर के अंदर फंदे से लटकता मिला युवक का शव
x
UP News: अजमतगढ़ के ठेलुआ कस्बे के रहने वाले 29 वर्षीय रोहित उर्फ ​​पूरन का मंगलवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद शाम को उसकी पत्नी मायके चली गई थी। रोहित रात में अजमतगढ़ में हो रही रामलीला देखने गया था और रात में घर लौट आया था। बुधवार सुबह उसका शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृत रोहित का एक पुत्र हैं, पत्नी गर्भवती है
Next Story