उत्तर प्रदेश

UP News: दुकान में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 7:35 AM IST
UP News: दुकान में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
x
UP News: भदोही में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक दलित युवक का शव अपनी ही दुकान पर फंदे से लटका मिला. जानकारी के मुताबिक दिनेश दुकान में सोने गया था लेकिन जब वो सुबह बाहर नहीं निकला तो घरवालों को अजीब लगा. इसके बाद जब उसके पिता वहां पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने देखा कि बेटे का शव छत से लटका हुआ है. पीड़ित के बड़े भाई राकेश ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया और बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस इस केस की तफ्तीश में जुटी है. उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.
Next Story