उत्तर प्रदेश

UP News : फंदे से लटका मिला महिला का शव

Bharti Sahu 2
5 Sept 2024 6:36 AM IST
UP News : फंदे से लटका मिला महिला का शव
x
UP News : शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलराम गेट इलाके में ब्यूटी पार्लर का संचालन करने वाली महिला अपने किराए के घर में मृत मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया है। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मताबिक बुधवार को दुर्गा कालोनी में एक कमरे में महिला का फंदे पर शव लटके होने की जानकारी मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने खुद को मायके पक्ष का बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतका 24 वर्षीय संगीता पत्नी अशोक निवासी धंतोरिया कासगंज है। वह गढ़ी अड्डे पर ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। बुधवार को उसकी बुआ का लडका कमरे पर आया तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है
Next Story